न्यूज़भारतहेडलाइंस

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका में उत्सव शुरू, राम मंदिर में विराजित होंगी सोने की पादुकाएं

उमाकांत त्रिपाठी। अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनकी चरण पादुकाएं भी रखी जाएंगी। फिलहाल ये पादुकाएं देशभर में घुमाई जा रही हैं। पादुकाएं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगी। ये चरण पादुकाएं एक किलो सोने और सात किलो चांदी से बनाई गई हैं। उधर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका में उत्सव शुरू हो गया है। अमेरिका में रह रहे हिंदू समुदाय ने वॉशिंगटन डीसी में फ्रेडरिक सिटी मैरीलैंड एक कार रैली का आयोजन किया। इसके साथ ही यहां एक महीने तक राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तक चलने वाले उत्सव की शुरुआत की है।

80% बनकर तैयार हुआ राम मंदिर

अयोध्या में राम मंदिर का फर्स्ट फ्लोर 80% बनकर तैयार हो चुका है। अब पत्थर के फर्श की घिसाई और पिलर्स के खंभों को कलाकार अंतिम रूप दे रहे हैं। राम मंदिर ट्रस्ट दिसंबर के आखिर तक फिनिशिंग और फर्स्ट फ्लोर का निर्माण पूरा करने का दावा कर रहा है। समय पर निर्माण पूरे कराने के लिए राम मंदिर परिसर में मजदूरों की संख्या 3200 से बढ़ाकर 3500 कर दी गई है। मंदिर निर्माण स्थल पर VVIP के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इसके पीछे ट्रस्ट का उद्देश्य मंदिर निर्माण की गति बिना अवरोध लगातार जारी रखना है। एलएंडटी और टीएसी के इंजीनियर्स की देखरेख में आठ-आठ घंटे की 3 शिफ्टों में मंदिर निर्माण का काम लगातार चल रहा है।

देश-विदेश से हजारों मेहमान होंगे शामिल

रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए भव्य रूप दिया जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने आ रहे अतिथियों के आवास, भोजन की तो व्यवस्था हो ही रही है। इसके इतर आरएसएस का ध्यान आवागमन की व्यवस्था पर भी है। इसे त्रिस्तरीय फार्मूले से क्रियान्वित करने का प्रयास हो रहा है। इस कार्यक्रम में देश विदेश के हजारों मेहमान शामिल होंगे।

Related Posts

1 of 895

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *