न्यूज़भारत

डाक विभाग ने ऑनलाइन माध्यम से एनपीएस सेवाएं देना शुरू किया

डाक विभाग से ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) की सदस्यता ली जा सकती है। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

डाक विभाग द्वारा (डीओपी) राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस-सभी नागरिक मॉडल योजना) उपलब्ध कराई जाती है। यह भारत सरकार की एक स्वैच्छिक पेंशन योजना है, जिसका प्रबंधन पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा 2010 से अपने नामित डाकघरों के माध्यम से किया जाता है।

डाक विभाग अब एनपीएस (सभी नागरिक मॉडल) ऑनलाइन प्रदान कर रहा है, जो 26 अप्रैल, 2022 से प्रभावी है।

18-70 वर्ष आयु-वर्ग का कोई भी भारतीय नागरिक डाक विभाग (www.indiapost.gov.in) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेनू हेड “राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली – ऑनलाइन सेवाएं” के जरिये इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

एनपीएस ऑनलाइन के तहत नए पंजीकरण, प्रारंभिक/ बाद के योगदान और एसआईपी विकल्प जैसी सुविधाएं न्यूनतम शुल्क पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। विभाग का एनपीएस सेवा शुल्क सबसे कम है। ग्राहक 80 सीसीडी 1 (बी) के तहत एनपीएस में कर कटौती के लिए भी पात्र हैं, जिसे वित्त मंत्रालय द्वारा समय-समय पर घोषित किया जाता है।

सभी पात्र व्यक्ति, कोई भी डाक घर गए बिना और परेशानी-मुक्त होकर न्यूनतम शुल्क संरचना में एनपीएस के लिए इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

एनपीएस ऑनलाइन सुविधा राष्ट्रीय पेंशन योजना (सभी नागरिक मॉडल) को बढ़ावा देने में एक लंबा सफ़र तय करेगी और वृद्धावस्था के दौरान देश के लोगों के लिए एक सुरक्षित और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करेगी।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 767

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *