अपराधदिल्लीन्यूज़भारत

दिल्ली के शकूरपुर में हिंसक झड़प के बाद इलाके में भारी तनाव, CCTV में कैद हुई हिंसा की वारदात

जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद अब गुरुवार रात को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के ही शकूरपुर इलाके में हुई हिंसक झड़प के दौरान दूसरे समुदाय से संबंधित युवकों पर 8 से 10 युवकों ने हमला कर दिया। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया और मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक समुदाय के लोगों ने दो-तीन दिन पहले दूसरे समुदाय के कुछ युवकों की पिटाई कर दी थी। इस घटना के बदले की फिराक में गुरुवार रात को दूसरे समुदाय के कुछ युवक एच ब्लॉक शकूरपुर इलाके में आए। मुंह गमछे और रुमाल से ढंके युवकों ने रास्ते में मिलने वालों की पिटाई कर दी। यही नहीं एक नाई की दुकान में भी घुसकर उन लोगो ने तोड़फोड़ की। इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें तुरंत भगवान महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही नॉर्थ-वेस्ट जिले के सभी पुलिस अधिकारी भारी पुलिस फाॅर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने पूरे इलाके को घेरे में ले लिया। इस पूरी घटना का वीडियो इलाके में मौजूद सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

बताया जाता है कि शकूरपुर बस्ती के डी-ब्लॉक व सी-ब्लॉक में रहने वाले दो पक्षों के बीच यह झगड़ा हुआ है। लोगों की मानें तो जिस इलाके में झगड़ा हुआ है, वहां से डी-ब्लॉक मस्जिद कुछ दूरी पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक दोनों ब्लॉक में पहुंचने के लिए एक ही रास्ते का इस्तेमाल किया जाता है। देर रात तक भारी मात्रा में पुलिस बल पूरे इलाके में मौजूद था। सभी स्थानीय लोगों को उनके घरों में भेज दिया गया, जिसके कारण रात 10 बजे के बाद ही पूरे इलाके में अघोषित कर्फ्यू का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 753

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *