न्यूज़भारत

ED ने अटैच की जैकलीन फर्नांडिस की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला

प्रवर्तन निदेशालय ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खबर है कि ईडी ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में अभिनेत्री की 7 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच कर दी है। हाल ही में ईडी ने चंद्रशेखर को पांच साल पुराने धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया था। इससे पहले चंद्रशेखर को 215 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में भी गिरफ्तार किया जा चुका था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ED ने जैकलीन फर्नांडिस की 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। इनमें 7.12 करोड़ रुपये की एफडी भी शामिल है। ईडी ने अनुमान लगाया है कि जबरन वसूली के पैसों से चंद्रशेखर ने जैकलीन को 5.71 करोड़ रुपये के तोहफे दिए थे। चंद्रशेखर ने 27 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और 1 लाख 73 हजार अमेरिका डॉलर के आसपास की राशि अभिनेत्री के करीबियों को दी थी।

इससे पहेल भी जैकलीन से ईडी ने पूछताछ किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन ने सुकेश चंद्रशेखर के साथ कनेक्शन को लेकर ईडी को कई जानकारियां दी थी। उन्होंने बताया था कि वह सुकेश चंद्रशेखर के साथ साल 2017 से संपर्क में हैं और सुकेश ने उन्हें बताया कि वह जयललिता के परिवार से है। जैकलीन ने कहा कि, ‘मैं फरवरी 2017 से सुकेश से बात कर रही हूं। अगस्त 2020 में उसने मुझे कहा था कि वह सन टीवी का मालिक है और जयललिता के सियासी परिवार से है।’

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *