न्यूज़भारत

लखीमपुर खीरी में भीषण बस दुर्घटना, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुःख

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक भीषण बस दुर्घटना की दुखद ख़बर सामने आ रही है। इस घटना में आठ लोगों की मृत्यु हो गई है और 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बस कुल 45 लोग सवार थे। यह दुर्घटना इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए है। इस दुःखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुःख जताया है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपए मृतकों और 50 हज़ार प्रत्येक घायल लोगों को देने का एलान किया है। वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और डीएम मौके पर पहुँच चुके हैं।

राष्ट्रपति ने जताया दुःख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि “लखीमपुर खीरी में हुए सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु के समाचार से अत्यंत दुःख हुआ है। दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूँ। घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।”

प्रधानमंत्री मोदी का मृतकों को दो लाख रुपये देने का एलान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बस दुर्घटना पर दुःख जताते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई सड़क दुर्घटना से व्यथित हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

आयुक्त ने दुर्घटना की दी जानकारी

लखीमपुर खीरी की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने इस दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा, “दुर्घटना के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। अस्पताल में अभी 25 लोगों का इलाज चल रहा है। 14 लोगों को लखनऊ KGMU रेफर किया गया है। अभी तक 7 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह को एक प्राइवेट बस धौरहरा से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुई थी। शारदा पुल के पास में ही अनियंत्रित डीसीएम और बस में टकराव हो गया। यह टकराव इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में बस में सवाल 8 लोगों के अलावा डीसीएम के हेल्पर की भी मृत्यु हो गई है। मौके पर पहुँच कर स्थानीय लोगों के द्वारा राहत बचाव कार्य किया गया। इस घटना पर मुख्यमंत्री कार्यालय भी लगातार नज़र बनाये हुए है।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *