न्यूज़भारत

हमारे लिए आम लोग पहले…’, पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती पर बोले पीएम मोदी

केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे विभिन्न क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाला बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोग हमारे लिए हमेशा से पहले होते हैं। उन्होंने कहा कि आज लिए गए फैसले, विशेष रूप से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट से संबंधित, विभिन्न क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने और गैस सब्सिडी देने के इस फैसले की जानकारी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी। पिछले कुछ महीनों में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों के अलावा रसोई गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा हुआ हैं। जनता बढ़ते कीमतों से काफी परेशान थी।

बढ़ते कीमत की वजह से लोगों के बजट पर बुरा असर पड़ रहा था। इसको देखते हुए विपक्षी दल एवं तमाम जानकार ईंधन की कीमतों में कटौती की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत सभी लाभार्थियों को भी रसोई गैस पर प्रति सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी और प्लास्टिक सीमेंट तथा स्टील के उत्पादों की कीमतें भी कम करने के उपाय किये जा रहे हैं।

Related Posts

1 of 821

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *