न्यूज़

मरते हुए प्रेमी को प्रेमिका ने दान कर दी एक किडनी, 7 महीने बाद दूसरी लड़की के साथ भागा

प्यार एक खूबसूरत अहसास है. इसमें लोग अपने पार्टनर की सलामती के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं. लेकिन जब इस रिश्ते में धोखा मिलता है तो सामने वाला पूरी तरह से टूट जाता है. ब्रेकअप अपने आप में ही काफी टफ होता है. लेकिन अगर इसमें पैसे और फीलिंग्स खोने के साथ ही बॉडी ऑर्गन भी खो दिया गया हो तो? जी हां, कैलिफोर्निया (California) की रहने वाली कोलीन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. कोलीन ने जिस प्रेमी की जान बचाने के लिए उसे अपनी एक किडनी दान कर दी उसी ने कोलीन को धोखा (Boyfriend Dumps After Kidney Donation) दिया. उसने दूसरी लड़की के लिए कोलीन से ब्रेकअप कर लिया.

कोलीन बचपन से ही अपने घर के पास रहने वाले एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी. पहले दोनों का रिश्ता दोस्ती का था. फिर कुछ बड़े होने पर ये प्यार में बदल गया. जब दोनों 17 साल के थे, तब पता चला कि लड़का क्रोनिक डिजीज से ग्रस्त है. उससे बेपनाह प्यार करने वाली कोलीन अपने प्रेमी को तकलीफ में देख नहीं पाई. उसने इतनी कम उम्र में ही लड़के को अपनी एक किडनी दान में दे दी. लेकिन उसे क्या पता था कि समझदारी की उम्र में जब बात रिश्तों को सीरियसली लेने की आएगी तो उसे बदले में धोखा मिलेगा.

शख्स ने दिया धोखा
कोलीन ली ने अपने रिश्ते में एक किडनी और अपनी फीलिंग्स गंवा दी. अपने साथ हुए इस घटना को खुद कोलीन ने लोगों के साथ शेयर किया. उसने बताया कि कैसे एक किडनी लेने के बाद उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया. कोलिन ने अपनी स्टोरी एक टीवी शो में होस्ट को बताई. उसने सोचा था कि किडनी देने का फैसला उनके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. किडनी लेने के मात्र सात महीने के बाद ही उसका प्रेमी किसी और लड़की के साथ चला गया.

अब हो गया ब्रेकअप
धोखे की ये कहानी किडनी डोनेशन के साथ महीने बाद हुई. कोलीन ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट होने के सात महीने बाद उसका प्रेमी लॉस वेगास गया था. वहां वो बैचलर ट्रिप पर गया था. कोलीन ने सोचा था कि इतने बड़े ट्रांसप्लांट के बाद उसके प्रेमी को भी थोड़ा ब्रेक चाहिए होगा. लेकिन वहां से लौटने पर लड़के ने बताया कि कैसे ट्रिप पर उसने दूसरी लड़की के साथ कोलीन को धोखा दिया. हालांकि, इसके बाद भी कोलीन ने शख्स को दूसरा मौका दिया. लेकिन इस घटना के तीन महीने बाद ही शख्स ने कोलीन से ब्रेकअप कर लिया और उसे हर जगह से ब्लॉक कर दिया.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *