न्यूज़भारतहेडलाइंस

जल्द आएगा कपिल शर्मा का नया शो, अर्चना पूरन सिंह और सुनील ग्रोवर की तारीफ में क्या बोले कपिल

खबर टीम इंडिया की। हाल में ही कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर की तारीफ में कहा है कि पूरा शो एक तरफ और इनकी (सुनील) फैन फॉलोइंग एक तरफ। इस दौरान कपिल ने अर्चना पूरन सिंह को खुद का लकी चार्म बताया है। वो जल्दी ही द ग्रेट इंडियन कपिल शो से वापसी करने वाले हैं। यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस शो की यह खासियत है कि सुनील ग्रोवर 7 साल बाद इसमें वापसी कर रहे हैं। उनके और कपिल के बीच सभी मनमुटाव दूर हो गए हैं।

अर्चना को बताया लकी चॉर्म
कपिल ने शो के प्रमोशनल इवेंट में कहा, ‘वह (अर्चना सिंह) हमारी लकी चार्म हैं। हमने 2013 में शो शुरू किया था। उससे पहले मैंने अर्चना जी के साथ कॉमेडी सर्कस में काम किया था। उनकी खासियत यह है कि वो हर तरह से कॉमेडी को समझती हैं। यह उनकी एक कला है। जब वो हमारे सामने बैठती हैं, तो हमें बहुत मजा आता है। इस शो को 11 साल हो गए हैं। मैं इस शो को इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। इस बार हम और जोश के साथ आ रहे हैं।’

सुनील ग्रोवर के बारे में ये बोले कपिल
इस शो में सुनील ग्रोवर 7 साल बाद वापसी कर रहे हैं। 2017 में कपिल और उनके बीच बहुत कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद से ही दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया था। इस शो के प्रमोशनल इवेंट में कपिल ने सुनील की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘आप सभी सुनील पाजी को बहुत प्यार करते हैं। लोग सोचते हैं कि हमने 2013 में इसी शो से साथ काम करना शुरू किया था। लेकिन ऐसा नहीं है। 2009 में हंस बलिए नाम का एक शो आया था, जिसमें हमारी पहली बार मुलाकात हुई थी। आप सभी जानते हैं कि पूरा शो एक तरफ, इनकी फैन फॉलोइंग एक तरफ।’

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *