न्यूज़

लखनऊ में Delivery Boy की जाति सुनते ही की मारपीट, मुँह पर थूका, मामला दर्ज

लखनऊ में शनिवार रात एक शख्स ने जोमैटो के डिलीवरी बॉय से उनकी जाति सुनते ही खाना लेने से कस्टमर ने इंकार कर दिया और उन्होंने परिवार के लोगों के साथ मिलकर डिलीवरी बॉय की जमकर पिटाई भी कर दी। जब इनता सब कुछ करने से उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने उनके मुंह पर थूक दिया।

पुलिस इस मामले में बताया कि पीड़िता ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है और रिपोर्ट में 2 नामजद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147,148,323,504 व 3(2)(V) के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस का ये कहना है कि मामला केवल मारपीट का है। यह पूरी घटना आशियाना इलाके की है।

पुलिस ने आगे बताया विनीत रावत जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करते हैं और वह शनिवार रात आशियाना इलाके में अजय सिंह नाम के कस्टमर के यहां जोमेटो की तरफ से डिलीवरी देने के लिए गए और तो विनीत ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि जैसे ही विनीत डिलीवरी लेकर कस्टमर के घर पहुंचा, उसने अजय सिंह को अपना नाम विनीत रावत बताया, इस पर वह भड़क गया। उसने रावत को गालियां देते हुए कहा कि “अब हम तुम लोगों का छुआ सामान लेंगे क्या? इस पर विनीत ने कहा की अगर आपको खाना नहीं लेना है तो कैंसिल कर दीजिए, पर गालियां मत दीजिए”।

इतना कहते ही पहले तो कस्टमर ने खाने का पैकेट फेंक दिया, इसके बाद विनीत के मुंह पर तंबाकू थूका दिया। जब विनीत ने इसका विरोध किया तो अजय और उनके परिवार के सदस्यों ने मिलकर उसकी डंडों से पिटाई कर दी। किसी तरह विनीत वहां से बचकर निकले और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और विनीत को उसकी गाड़ी दिलवाई, साथ ही थाने जाकर केस दर्ज कराने को कहा।

पुलिस ने बताया कि विनीत के द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस विनीत को थाने लेकर आ रही थी, लेकिन उसने उस समय थाने में जाने से मना कर दिया, लेकिन रविवार को वह वकील के साथ आया और FIR दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ भी की जाएगी।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *