न्यूज़भारत

मैंने ‘प्रोफेशनल्स कांग्रेस’ के अध्यक्ष पद से पिछले महीने ही दे दिया इस्तीफा: शशि थरूर

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पिछले महीने ही ‘अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस’ के प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जो सवाल कर रहे हैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैंने प्रोफेशनल्स कांग्रेस (AIPC) अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दिया।’’

बकौल रिपोर्ट्स, थरूर ने कांग्रेस के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के तहत यह पद छोड़ा है।

वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी 30 नवंबर को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा दिया था। गौरतलब है, मल्लिकार्जुन खड़गे भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं।

खड़गे और थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार हैं। यदि पार्टी के इन दोनों नेताओं में से कोई भी अपना नामांकन वापस नहीं लेते हैं, तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसमें 9,000 से अधिक डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्य) मतदान करेंगे। मतगणना 19 अक्टूबर को होगी।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *