भारत

अयोध्या में सरयू नदी में 8 सितम्बर से शुरू होगा जटायु क्रूज़, प्राचीन मंदिरों और घाटों के होंगे दर्शन

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 8 सितंबर को अयोध्या में जटायु क्रूज का लोकार्पण करेंगे। शाम 5 चौधरी चरण सिंह घाट पर लोकार्पण कार्यक्रम होगा। क्रूज गुप्तार घाट से नया घाट जाएगा। क्रूज़ में सवार यात्री अयोध्या के प्राचीन मंदिरों और घाटों को देख सकेंगे। क्रूज़ में एक बार मे 70 से 100 यात्री जा सकेंगे।

रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को जटायु क्रूज के जरिए बड़ी सौगात मिलेगी। सरयू के गोद में श्रद्धालु कर इस क्रूज के जरिए 18 किलोमीटर लंबी जल यात्रा करेंगे। अयोध्या के घाटों की रामायण कालीन महत्वता जानकारी ले सकेंगे। इस क्रूज के बाद जल्द ही दो और क्रूज सरयु के जलधारा में संचालित होंगे।

अयोध्या में गुप्तार घाट से 18 किमी की इस यात्रा को दो घंटे में पूरा किया जाएगा। यात्रा के दौरान पर्यटकों का राम कथा भी सुनाई जाएगी। जटायु क्रूज का निर्माण दुबई में किया गया है और इसमें दो इंजन होने के चलते सरयू में कम पानी होने पर भी संचालन में दिक्कत नहीं होगी। यह बोट पूरी तरह से वातानुकूलित होगी। इसमें निचले और ऊपरी हिस्से में डेक होंगे।

क्रूज के उद्घाटन कार्यक्रम के अलावा पर्टयन मंत्री जयवीर सिंह पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे। उनके दोपहर 3:30 बजे अयोध्या के सरयू अतिथि गृह पहुंचने का कार्यक्रम है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 560

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *