भारत

उपराष्ट्रपति और पीएम ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

आज देश भर में जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों को रंग-रोशनी से सजाया गया है। इस अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति ने देश के नागरिकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि “जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मैं अपने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

जन्माष्टमी भगवान कृष्ण, जो भगवान विष्णु के आठवें अवतार के रूप में पूज्य हैं, के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। श्रीमद् भगवद् गीता में भगवान कृष्ण द्वारा विस्तार से परिणामों से निस्पृह निष्काम भाव से आस्थापूर्वक कर्म करने का शाश्वत संदेश संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा रहा है।

इस पावन दिवस पर हम सभी पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने और सच्चाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

जन्माष्टमी को प्राय: पूरे देश में पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाया जाता है, इस वर्ष वैश्विक महामारी को देखते हुए, हमसे अपेक्षित है कि इस त्यौहार को पारंपरिक श्रद्धा और सादगी से मनाते हुए कोविड संबंधी हर सावधानी का कड़ाई से पालन करें।  जन्माष्टमी का यह पर्व हमारे देश में शांति, सौहार्द और समृद्धि लेकर आए।”

साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1432153763473604609?s=20

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 690

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *