भारत

भारत के भविष्य को बदल देंगे: राजीव चंद्रशेखर

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री, श्री राजीव चंद्रशेखर ने आज 2014 से पहले और 2014 के बाद के भारत की तुलना की, जब श्री नरेन्‍द्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला था, और कहा कि देश आज एक मोड़ पर – अपने इतिहास में सबसे रोमांचक अवधि में है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0011J48.jpg

एचआरआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंसगाजियाबाद में श्री राजीव चंद्रशेखर

न्‍यू इंडिया फॉर यंग इंडिया सीरीज के तहत एचआरआईटी ग्रुप ऑफ इंस्‍टीट्यूशन्‍स के छात्रों के एक सत्र को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा, “स्वतंत्र भारत के 75 साल पुराने इतिहास में पहले कभी भी युवा भारतीयों के लिए इतने अवसर उपलब्ध नहीं हुए हैं।”

यह कहते हुए कि भारत “कभी गरीब नहीं था, लेकिन इसके नेताओं (नेताओं) ने इसे गरीब बना दिया”, मंत्री ने कहा कि कैसे पुराने भारत में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद आदि व्याप्त था और इसके विपरीत नरेन्‍द्र मोदी सरकार के प्रवेश के साथ ही सरकार की विभिन्न सक्रिय और जन-समर्थक नीतियों और कार्यक्रमों के जरियेनए भारत में अवसरों के साथ -समृद्ध युग की शुरुआत हुई।

उन्होंने कहा, “निष्क्रिय लोकतंत्र और शासन का पुराना वृत्तांत,कार्यात्मक लोकतंत्र और अधिकतम शासन में बदल दिया गया।”

A person speaking into a microphoneDescription automatically generated

एचआरआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंसगाजियाबाद में छात्रों को संबोधित करते श्री राजीव चंद्रशेखर

पिछले आठ वर्षों में भारत की प्रगति पर कुछ डेटा पॉइंटर्स देते हुए, श्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, “आज, युवा भारतीयों की देश की प्रगति को प्रोद्योगिकी की संभावना से प्रोद्योगिकी के प्रभाव (टेकेड) तक आगे ले जाने की क्षमता है। 110 यूनिकॉर्न सहित 90,000 से अधिक स्टार्टअप हैं, जिसमें युवा भारतीय बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और प्रयासों के कारण सफलता हासिल की है न कि किसी संपर्कों या प्रसिद्ध अंतिम नाम के कारण ।”

उन्होंने छात्रों को अपनी शैक्षिक डिग्री के साथ साथ अपनी पसंद के कुछ कौशल कार्यक्रम लेने के लिए प्रोत्साहित किया, अच्‍छा हो कि वह डिजिटल कौशल हो, उन्‍होंने कहा कि प्रौद्योगिकी और कौशल दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं जो यंग इंडिया के भविष्य को बदल देंगे।

अपने संबोधन के बाद, मंत्री ने छात्रों के साथ एक संवादात्मक सत्र किया और उनके कौशल, अनुसंधान एवं विकास और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, उद्यमिता के अवसर और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की हाल ही में उनके साथ हुई मुलाकात से जुड़े उनके सवालों का जवाब दिया।

श्री राजीव चंद्रशेखर ने राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल के साथ संस्थान के सर्वश्रेष्ठ छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए।

‘न्‍यू इंडिया फॉर यंग इंडिया’ श्री राजीव चंद्रशेखर द्वारा स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ शुरू की गई बातचीत की एक श्रृंखला है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल और उद्यमशीलता के क्षेत्र में विकास के बारे में चर्चा शामिल है।

मंत्री ने पिछले 18 महीनों में भारत भर में 43 शैक्षणिक संस्थानों का दौरा किया और पूरे भारत में युवा भारतीयों के साथ बातचीत की।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 560

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *