नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल में मुंबई की पहली जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला शहर को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक अतिरिक्त लाभ प्रदान करेगी क्योंकि नयी सुविधा कम समय में बड़ी संख्या में नमूनों का विश्लेषण कर सकती है और उत्परिवर्ती (म्यूटेंट) की पहचान भी कर सकती है। यह हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी। अस्पताल ने बुधवार को यह बात कही।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने डिजिटल माध्यम से प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
वहीं, बच्चों में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) के लिए स्पिनरजा थेरेपी भी टीएन मेडिकल कॉलेज ऐंड बीवाईएल नायर चैरिटेबल अस्पताल में शुरू की गई है।
ठाकरे ने डिजिटल माध्यम से आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि 100 साल पहले स्पेनिश फ्लू महामारी के दौरान स्थापित किया गया नायर अस्पताल एक दूसरी सदी के लिए जनता के स्वास्थ्य के देखभाल की तैयारी कर रहा है।
उन्होंने राज्य सरकार या मुंबई नगर निगम की मदद के बिना नयी सुविधाओं की स्थापना के लिए अस्पताल की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अस्पताल 100 साल पहले समाजसेवियों के सहयोग से स्थापित किया गया था और आज भी दानदाता आगे आए हैं। यह परंपरा है।’ चार सितंबर, 1921 को स्थापित नायर अस्पताल सुपर-स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों सहित विभिन्न चिकित्सा व संबद्ध शाखाओं में व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करता है।
अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘इस संस्थान ने समाज को ऐसे चिकित्सा दिग्गज प्रदान किए हैं, जिन्होंने दशकों से निस्वार्थ स्वास्थ्य सेवाएं दी हैं और हम इस गौरवशाली संस्कृति व परंपरा को अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए जारी रखने को लेकर तत्पर हैं।’ अगली पीढ़ी के जीनोम अनुक्रमण (एनजीएस) रोगजनकों के लक्षणों के वर्णन की एक विधि है। इस तकनीक का उपयोग आरएनए या डीएनए के पूरे जीनोम या लक्षित क्षेत्रों में न्यूक्लियोटाइड के क्रम को निर्धारित करने के लिए किया जाता है, जो वायरस के दो उपभेदों के बीच अंतर को समझने में मदद करता है, जिससे म्यूटेंट की पहचान होती है।
- Home
- लाइफ़स्टाइल
- स्वास्थ्य
- मुंबई को मिली पहली जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला
मुंबई को मिली पहली जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला
Related Posts
Fresh Egg Test: बिना तोड़े पता चल जाएगा अंडा फ्रेश है या खराब, मार्केट में आ गया दो मिनट वाला सबसे आसान तरीका, आप भी जानिए
लाइफस्टाइल डेस्क: Fresh Egg Test आजकल उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी जानकारी बन गया…
Microplastics vs Fertility: इस वजह से आपके घर में पैदा नहीं हो रहे बच्चे, पुरुषों और महिलाओं में लगातार बढ़ रहा बांझपन
उमाकांत त्रिपाठी।Microplastics vs Fertility: इस वजह से आपके घर में पैदा नहीं हो…
भारत में कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या 10300 है
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.65 करोड़ (95.20 करोड़ दूसरी…
रात में सोने से पहले खाएं बस एक पत्ता, सुबह तक हो जाएगी पूरे पेट की सफाई, जानिए फायदे
खबर इंडिया की।शरीर में जमा गंदगी डाइजेशन की समस्याएं, पेट में भारीपन, स्किन…
क्या आप भी प्लान कर रहे हैं बेबी, बच्चा पैदा करने के लिए चाहिए इतना स्पर्म काउंट, जानिए डॉक्टर्स के फैक्टस
उमाकांत त्रिपाठी।Sperm Count for Pregnancy: माता-पिता बनने का सपना हर कपल के लिए…
Liver Health: ये 5 चीजें आपके लिवर को कर देंगी बर्बाद, ना करें लापरवाही
ह्यूमन बॉडी के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है लिवर… जिसका काम खून में मौजूद…
कोरोना पर 8वीं बार पीएम का संबोधन, लॉकडाउन से बचने की दी सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को लेकर देश को 8वीं बार संबोधित किया। मुख्य…
सभी दुर्लभ रोगों के उपचार के संबंध में चिकित्सा औषधियों व खाद्य सामग्रियों को सीमाशुल्क से पूरी छूट दे दी है
केंद्र सरकार ने सामान्य छूट अधिसूचना के जरिये राष्ट्रीय दुर्लभ रोग नीति 2021 के…
पीएम मोदी ने covid-19 और इन्फ्लुएंजा को लेकर जनस्वास्थ्य की समस्या निपटने की सलाह दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में कोविड-19 और इन्फ्लुएंजा की स्थिति का…
मैदा और गेहूं में फर्क जान हैरान रह जाएंगे आप, दोनों गेहूं से बनते लेकिन, एक है अमृत तो दूसरा जहरीला
उमाकांत त्रिपाठी।मैदा और गेहूं का आटा हमारे रोजमर्रा के खाने का एक अहम हिस्सा…














