न्यूज़भारत

विपक्ष के आधे नेता जेल में आधे बेल पर… नगीना में बीजेपी अध्यक्ष नड्डा का इंडिया गठबंधन पर तीखा निशाना

उमाकांत त्रिपाठी। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक जनता को लुभाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा धामपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। जनसभा के मंच से बोलते हुए जेपी नड्डा ने सपा, कांग्रेस, टीएमसी और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मंच से भाजपा सरकार की योजनाएं भी गिनाईं तो विकास कार्यों का भी जिक्र किया।

हमारी सरकार सबको साथ लेकर चलती है
जेपी नड्डा ने मंच से बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार सबको साथ लेकर चलने की सरकार है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। पुलवामा की घटना पर पीएम ने कहा था कि तुमने बहुत बड़ी गलती की है, तुम्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इसके दस दिन बाद ही एयर स्ट्राइक की गई। कांग्रेस के नेता प्रमाण मांगते रह गए।
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद हटाया गया। क्या वहां के युवाओं ने देश के लिए बलिदान नहीं दिया? पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं का, किसानों, गरीबों का कल्याण हुआ है। शोषित, वंचित, गरीब हर वर्ग को भाजपा ने बल दिया है।

ये इंडिया नहीं घमंडिया गठबंधन
27 नए मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश को दिए हैं। तीन हजार किलोमीटर के हाईवे बनाए गए। नमो भारत ट्रेन चलाई गई। नई सड़कें बन रही हैं। नगीना का विकास हो रहा है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार को नगीना सीट से भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं घंमडिया गठबंधन के बारे में आपको बता दूं, यह घंमडिया गठबंधन केवल दो बातों का है। एक गठबंधन है जो भ्रष्टाचारी बचाओ गठबंधन है। ये परिवार की पार्टियां है। कांग्रेस ने चीनी घोटाला किया, चावल का घोटाला किया। टू जी का, थ्री जी का घोटाला किया, विमानों का घोटाला किया। आकाश से पाताल तक कुछ नहीं छोड़ा।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *