न्यूज़भारत

मरुधरा की भूमि पर जेपी नड्डा की चुनावी हुंकार, बताया विकासवाद और जातिवादी की राजनीति का अंतर

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी के कद्दवार नेता एक के बाद एक मरुधरा की भूमि पर चुनावी हुंकार भरी। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को हनुमानगढ़ के सांगरिया में चुनावी रैली को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने विकासवाद और जातिवादी की राजनीति का अंतर बताया

मोदी ने बदली देश की राजनीति
इस दौरान उन्होंने कहा कि- मोदी के नेतृत्व में भारत की राजनीति बदल गई है। पहले लोगों को जातियों, समाज में बांटकर वोटबैंक की राजनीति की जाती थी। सिर्फ अपने को आगे बढ़ाने के परिवार की राजनीति होती थी, लेकिन अब मोदी जी के नेतृत्व में विकासवाद की राजनीति होती है। यूपीए के समय में देश में जहां महंगाई 8.2 प्रतिशत था, आज महंगाई 4.6 प्रतिशत पर आ गई है। पहले एक पंचायत में दो लाख रूपये आते थे। आज पांच- पांच करोड़ रूपये आते है।

गिनाए मोदी सरकार के विकास
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि- हमारे राज गांवो में पक्की सड़कें बन रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का सब को लाभ मिल रहा है। हमने ही 4 करोड़ आवास योजना में घर बना कर दिए हैं। कांग्रेस ने तो छुप – छुप कर टीका लगवाया और जनता को गुमराह किया है। जनता से अपील है ऐसे लोगों को आगे मत आने देना।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *