न्यूज़

27 जुलाई राशिफल: जानिए आपकी राशि आज क्या कहती है, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। इस कारण निराशा काफी हद तक कम हो सकती है। आपकी मदद से किसी व्यक्ति को आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। अभी के समय में किसी भी प्रकार की बड़ी जिम्मेदारी को न लें।
  2. वृषभ: परिवार के हर एक व्यक्ति की इच्छा पूरी करने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। काम की जगह अपना एक खास स्थान निर्माण करने के लिए आपने जो प्रयत्न किए हैं, वह तुरंत फल नहीं देंगे, लेकिन भविष्य में अपेक्षित प्रगति जरूर मिलेगी।
  3. मिथुन: बेचैनी हो सकती है। अपनी भावनाओं को सकारात्मक बनाने की कोशिश करें और साथ में जिन बातों की वजह से आपको कमजोर महसूस होता है, उन पर काम करना शुरू करें। भविष्य में जल्दी ही प्रगति प्राप्त होगी, लेकिन अभी का समय अत्यंत कठिन साबित होगा।
  4. कर्क: आज कार्यक्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को लेकर असन्तुष्ट रहेंगे। किसी समारोह में सम्मिलित होने का विचार बनायेंगे। आपको नए अनुभवों के लिए तैयार रहना चाहिए। त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचें। आप जिन अवसरों को तलाश रहे थे वे आपको प्राप्त हो सकते हैं।
  5. सिंह: आज करियर के मामले में मित्रों से सलाह ले सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। लवमेट के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सभी कार्यों को समय से पूर्ण कर लेंगे। अपने गुस्से को नियन्त्रित करके शान्ति से काम लें।
  6. कन्या: शुभ कार्यों में खर्च की अधिकता होगी, मन परेशान रहेगा, प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, व्यापार ठीक रहेगा। आज भावुकता में बहकर निर्णय ना लें।
  7. तुला: जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व हरा रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान लाभदायी रहेगा।
  8. वृश्चिक: आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। शिव जी की पूजा करें।
  9. धनु: आज सूर्य अष्टम व चन्द्रमा सप्तम हैं। जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मसूर व तिल का दान करें।
  10. मकर: आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं। विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। विवादों से बचकर रहें।
  11. कुंभ: नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। उच्चाधिकारियों से कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु नकारात्मक विचारों से परेशान हो सकते हैं।
  12. मीन: व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संयत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। लाभ बढ़ेगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आय में बढ़ोतरी होगी।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *