न्यूज़भारत

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे नए सेना प्रमुख होंगे, जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की जगह लेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे अगले सेना प्रमुख होंगे। फिलहाल मनोज पांडे वर्तमान उप-प्रमुख हैं। अब वो जनरल एम.एम. नरवणे की जगह लेंगे जो इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। बता दें कि पांडे सेना प्रमुख बनने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी होंगे।

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कौन बनेगा इस पर कोई फैसला अभी नहीं किया गया है। मालूम हो कि पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पिछले साल एक हेलिकॉप्टर एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी जिसके बाद से यह पद खाली पड़ा है।

वहीं सेना प्रमुख बनने वाले मनोज पांडेय कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी होंगे। इससे पहले अब तक इस पद पर इन्फैंट्री, आर्मर्ड और आर्टिलरी अधिकारियों का कब्जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल पांडे, जो पूर्वी सेना कमांडर रहे हैं और एलएसी के साथ प्रौद्योगिकी के अधिक एकीकरण के प्रमुख समर्थकों में से एक हैं। वह अपने साथ सेना प्रमुख की कुर्सी पर ऑपरेशनल और रसद दोनों अनुभव लाएंगे।

सूत्रों ने यह भी कहा कि जनरल नरवणे सीडीएस बनने के लिए स्वाभाविक पसंद हैं। जनरल रावत की मिसाल को देखते हुए उन्हें यह पद मिल सकता है। इन्होंने सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पहला पद संभाला था। हालांकि अभी तक उनके नाम को अंतिम रूप नहीं दिया गया है क्योंकि सरकार अभी भी कुछ विकल्पों पर विचार कर रही है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *