न्यूज़

कोयला मंत्रालय ने खदान की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है

कोयला मंत्रालय ने 03 नवंबर, 2022 को छठे दौर और पांचवें दौर के दूसरे प्रयास के तहत वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला खदानों की नीलामी शुरू की थी। इन खदानों की फॉरवर्ड नीलामी 27.02.2023 को शुरू की गई है और ई-नीलामी के चौथे दिन, दो कोयला खदानों को नीलामी के लिए रखा गया था और दोनों कोयला खदानें एमएमडीआर कोयला खदानें थीं। इन  कोयला खदानों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:-

  • दोनों कोयला खदानें पूरी तरह से खोजी गई खदानें हैं;
  • इन दो कोयला खदानों का कुल भूगर्भीय भंडार ~ 779 मिलियन टन है
  • इन कोयला खदानों का संचयी पीआरसी 5.48 एमटीपीए है

चौथे दिन के परिणाम इस प्रकार हैं:

क्र.संखदान का नामराज्यपीआरसी (एमटीपीए)भूगर्भीय भंडार (एमटी)द्वारा प्रस्तुत अंतिम बोलीन्यूनतम निर्धारित मूल्य (%)अंतिम प्रस्ताव (%)
1अर्जुनी (पूर्वी भाग)मध्य प्रदेश1.36106.124ई-नीलामी जारी है।
2गोंदबहेड़ा उझेनीमध्य प्रदेश4.12672.870एमपी नेचुरल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड4.00%7.00%

.*अर्जुनी (पूर्वी भाग) कोयला खदान के लिए, ई-नीलामी की प्रक्रिया चल रही थी।

खनन शुरू होने पर इन कोयला खदानों से ~620 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व अर्जित होगा, जिसकी गणना इन कोयला खदानों [अर्जुनी (पूर्वी भाग) कोयला खदान को छोड़कर] के पीआरसी पर की गई है। ये खदानें ~ 822 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश को आकर्षित करेंगी और इनसे ~ 7409 लोगों को रोजगार मिलेगा।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *