न्यूज़

मीराबाई ने सीडब्ल्यूजी 2022 में जीता भारत का पहला स्वर्ण पदक, रिकॉर्ड 201 किलो भार उठाया

भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2022 में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता। 27-वर्षीय चानू ने 201-किलोग्राम (स्नैच में 88-किलोग्राम और क्लीन ऐंड जर्क में 113-किलोग्राम) भार उठाया।

साथ ही उन्होंने महिलाओं के 49-किलोग्राम वर्ग में कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया। मीराबाई ने सीडब्ल्यूजी 2018 में भी भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीराबाई चानू को गोल्ड जीतने पर बधाई दी है। पीएम ने एक ट्वीट के जरिए कहा, “असाधारण मीराबाई चानू ने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया! हर भारतीय इस बात से खुश है कि उन्होंने बर्मिंघम खेलों में एक स्वर्ण पदक जीता और एक नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया। उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है, विशेषकर नवोदित एथलीटों को।”

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ये भारत का पहला गोल्ड मेडल है।

इसी के साथ भारत के अब कुल 3 पदक हो चुके हैं। ये तीनों मेडल वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं। मीराबाई से पहले भारत के लिए संकेत महादेव ने सिल्वर और गुरुराज पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Related Posts

1 of 821

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *