न्यूज़भारत

चंडीगढ़ के बाद IIT बॉम्बे में MMS कांड:लड़की का आरोप- कैंटीन कर्मचारी ने बाथरूम की खिड़की से बनाया वीडियो; आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाद आईआईटी बॉम्बे में छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे की एक छात्रा ने पवई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

इसके बाद आईआईटी बॉम्बे के एक कैंटीन कर्मचारी को हॉस्टल के बाथरूम से एक छात्रा का वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

छात्रा ने बाथरूम की खिड़की से आरोपी का फोन देखकर हॉस्टल काउंसिल और अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। कर्मचारी कथित तौर पर बाथरूम के अंदर का वीडियो बनाने के लिए पाइप के सहारे चढ़ा था।

मामला सामने आने के बाद आईआईटी मुंबई ने बयान जारी किया है। जिसमें कहा है- आईआईटी के हॉस्टल की नाइट कैंटीन का कर्मचारी पाइप डक्ट पर चढ़कर बाथरूम में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। फिलहाल उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमें आरोपी के पास मिले फोन पर किसी भी फुटेज की जानकारी नहीं है। कैंटीन को तुरंत बंद कर दिया गया है और इसे तभी खोला जाएगा, जब यहां केवल महिला स्टाफ होगा।

Related Posts

1 of 847

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *