न्यूज़

मोदी युद्ध स्मारक पर स्वर्णिम विजय मशालों के स्वागत समारोह में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्वर्णिम विजय मशालों के स्वागत समारोह में भाग लेंगे।

यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को दी।

भारत की 1971 के युद्ध में जीत और बांग्लादेश के गठन के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह के एक हिस्से के रूप में पिछले साल 16 दिसम्‍बर को ही प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में अनन्त ज्वाला से स्वर्णिम विजय मशाल को जलाया था।

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चार मशालें भी जलाईं थी, जिन्हें अलग-अलग दिशाओं में जाना था। तब से, ये चार मशालें सियाचिन, कन्याकुमारी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लोंगेवाला, कच्छ के रण, अगरतला आदि सहित देश के कई हिस्सों में जा चुकी हैं।

पीएमओ के मुताबिक इन मशालों को प्रमुख युद्ध क्षेत्रों और वीरता पुरस्कार विजेताओं और 1971 के युद्ध के दिग्गजों के घरों में भी ले जाया गया।

Related Posts

1 of 889

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *