न्यूज़भारत

मंत्रियों के साथ अयोध्या पहुंचे सीएम मोहन यादव, राम के दरबार में दंडवत हुए; बोले- धन्य हो गया जीवन

उमाकांत त्रिपाठी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने परिवार के साथ अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन किए। सीएम और उनकी पत्नी ने भगवान राम के सामने दंडवत होकर प्रणाम किया। भगवान रामलला के मंदिर में सीएम ने पूरी कैबिनेट के साथ राम धुन ‘श्रीराम, जय राम जय जय राम’ भी गाई।

जीवन धन्य हो गया- सीएम
दर्शन के बाद सीएम ने कहा- ‘जीवन धन्य हो गया। प्रभुराम का दर्शन कई जन्मों के पुण्य कर्मों का प्रसाद होता है। ऐसा लगा प्रभु श्रीराम अपने रूप में साक्षात विराजमान हैं। यही कामना की है कि भगवान राम सब पर कृपा करें। हमारी सनातन संस्कृति की ध्वजा इसी तरह लहराती रहे।’

अयोध्या में हुआ जोरदार स्वागत
इससे पहले अयोध्या पहुंचे सीएम और उनकी टीम का यहां जोरदार स्वागत किया गया। मंत्रियों ने जय श्री राम के नारे लगाए। कैलाश विजयवर्गीय ने बस में ही भजन गाया ‘राम आए हैं तो राम राज्य लाएंगे’। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव और उनकी कैबिनेट के सभी साथी भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से विशेष विमान से अयोध्या के लिए रवाना हुए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक की।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *