न्यूज़भारत

6 मार्च को आ सकती है बीजेपी की दूसरी लिस्ट, दिल्ली में होगी बीजेपी की बड़ी बैठक; नए चेहरों को मैदान में उतारने की तैयारी

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी जल्द ही दूसरी लिस्ट जारी करेगी। भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को संकेत दिया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची को बुधवार को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। भाजपा ने दो मार्च को 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।

6 को फाइनल होगी दूसरी लिस्ट
येदियुरप्पा ने बताया कि वह बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी जा रहे हैं। छह मार्च को दिल्ली में एक बैठक है। संभवतः कर्नाटक सहित (लोकसभा उम्मीदवारों की) दूसरी सूची को अंतिम रूप दिया जा सकता है। उसी के मद्देनजर मैं दिल्ली जा रहा हूं। मेरा मानना है कि परसों सूची फाइनल हो जायेगी। राष्ट्रीय नेता सूची पर अंतिम निर्णय लेंगे।

नए चेहरों पर खेलेंगे दांव
पीसी में जब उनसे यह पूछा गया कि क्या उम्मीदवारों की दूसरी सूची में कर्नाटक के सभी 28 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम होंगे? येदियुरप्पा ने बताया कि संभवतः कोई देरी नहीं होगी। सभी सीटों की घोषणा हो सकती है। कर्नाटक में कुछ नए चेहरों को मैदान में उतारे जाने की संभावना पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के मन में क्या है। उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय दिल्ली में नेता लेंगे।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *