न्यूज़

मनी लॉन्ड्रिंग केस : ईडी के सवालों से हड़बड़ाए सत्येंद्र जैन, बोले- कोरोना से चली गई मेरी याददाश्त, विश्वास का तंज- ‘भारत रत्न’

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ईडी की पूछताछ के दौरान कहा है कि उनकी कोरोना की वजह से मेमोरी चली गई है।

ईडी जैन से हवाला मामले से जुड़े कागजातों के बारे में सवाल कर रही थी, उसी दौरान उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमित हो जाने की वजह से उनकी याद्दाश्त चली गई है।

सत्येंद्र जैन के इस दावे पर AAP के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने तंज कसते हुए उन्हें ‘भारत रत्न’ बता दिया।

सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला के जरिए पैसे मंगाने का मामला चल रहा है।

30 मई को गिरफ्तार किए गए सत्येंद्र जैन फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। उनकी जमानत याचिका पर शनिवार को फैसला आना है।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *