न्यूज़भारत

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में “राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार” बांटे गए

भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार, राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवोन्मेष पुरस्कार और राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता पुरस्कार प्रदान किये।

इसमें भारतीय रेलवे को 2022 के लिये नौ राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार मिले। ये नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के तत्त्वावधान में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा आयोजित एक समारोह में दिए गए। पुरस्कार 2022 के दौरान सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा प्रबंधन के लिये घोषित किये गये थे।

रेलवे स्टेशन वर्ग में ऊर्जा संरक्षण उपाय करने के लिये दक्षिण मध्य रेलवे को प्रथम और द्वितीय पुरस्कार दिए गए। प्रथम पुरस्कार कचेगुडा रेलवे स्टेशन को दिया गया, जबकि द्वितीय पुरस्कार गुंटकल रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन (उत्तर मध्य रेलवे), राजमुदरी रेलवे स्टेशन (दक्षिण मध्य रेलवे) और तेनाली रेलवे स्टेशन (दक्षिण मध्य रेलवे) को प्रतिभा प्रमाणपत्र मिले।

भवन वर्ग में उत्तर पश्चिम रेलवे की अजमेर वर्कशॉप को प्रथम पुरस्कार मिला। रेलवे चिकित्सालय, गुंटकल (दक्षिण मध्य रेलवे), विद्युत कर्षण प्रशिक्षण केंद्र विजयवाड़ा (दक्षिण मध्य रेलवे) और संभागीय रेलवे चिकित्सालय, प्रतापनगर (पश्चिम रेलवे) को प्रतिभा प्रमाणपत्र प्रदान किये गये।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *