न्यूज़भारत

नीतीश-केजरीवाल ने साथ किया लंच, ऑपरेशन लोटस समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की।

सीएम केजरीवाल ने नीतीश के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर कर लिखा, “मेरे घर पधारने के लिए नीतीश जी का बहुत-बहुत शुक्रिया।”

उन्होंने कहा, “देश से संबंधित कई गंभीर विषयों पर चर्चा हुई-शिक्षा, स्वास्थ्य, ऑपरेशन लोटस…बीजेपी सरकारों का बढ़ता निरंकुश भ्रष्टाचार…बेरोज़गारी।”

जदयू नेता सभी विपक्षी दलों को वर्ष 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संयुक्त मुकाबला करने के लिए एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं और उनका विशेष जोर समाजवादी पृष्टभूमि की पार्टियों को एकसाथ लाने पर है।

बता दें कि, जब जनता दल (यूनाइटेड) के कई नेताओं ने हाल के दिनों में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से नीतीश को विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त चेहरा बताया है। हालांकि, खुद नीतीश का कहना है कि वह इस दौड़ में शामिल नहीं हैं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *