ईपीएफओ ने कर्मचारियों के नई सौगात दी है। ईपीएफओ ने सख्त आदेश जारी कर सभी जोनल कार्यालयों को निर्देश दिए है कि किसी भी कर्मचारी का क्लेम समय से निपटाया जाए। इसे निपटाने में अधिक समय ना लिया जाए ना ही इसके लिए बार-बार कर्मचारी को परेशान किया जाए।
ईपीएफओ ने बताया कि कर्मचारियों को कहना है कि कर्मचारियों को अपना ही पैसा लेने के लिए बार-बार ईपीएफओ कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। इतना ही अगर किसी कारण से इनका क्लेम रिजेक्ट किया जाता है तो फिर उन्हें बार-बार रिजेक्ट कर दिया जाता है। ऐसा करने के लिए ईपीएफओ ने अपने सभी जोनला कार्यालयों को मना किया है, उसने सख्त हिदायत दिया है कि कर्मचारी को किसी भी तरह से परेशान न किया जाए।
इस तरह से कर्मचारियों को अपने ही पैसे निकालने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि पीएफ अकाउंट किसी कर्मचारी के लिए सेविंग अकाउंट की ही तरह होता है जिसमें जो कर्मचारी जितना पैसा पीएफ अकाउंट में जमा करता है उतना ही पैसा कंपनी भी उस अकाउंट में डालती है और इन दोनों ही पैसों पर ब्याज मिलता है।
अब ईपीएफओ के इस निर्देश के बाद कर्मचारियों को काफी सहुलियत होगी और उन्हें अपने पैसे निकालने में कठिनाई कम हो सकती है।














