न्यूज़

पीएम मोदी ने कोविड टीकाकरण की शत-प्रतिशत पहली खुराक लेने के लिए बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 18 वर्षसे अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण की शत-प्रतिशत पहली खुराक लेने के लिए देवभूमि के लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई में उत्तराखंड की यह उपलब्धि अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा;

“देवभूमि के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। कोविड के खिलाफ देश की लड़ाई में उत्तराखंड की यह उपलब्धि अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि वैश्विक महामारी से लड़ने में हमारा वैक्सीनेशन अभियान सबसे अधिक प्रभावी साबित होने वाला है और इसमें जन-जन की भागीदारी अहम है।”

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *