न्यूज़भारतमनोरंजन

पीएम मोदी ने दिया अनंत-राधिका को आशीर्वाद: 2 घंटे 40 मिनट फंक्शन में रूके PM, अंबानी परिवार के साथ किया डिनर

खबर टीम इंडिया की।मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी की आशीर्वाद सेरेमनी 13 जुलाई को जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई। इस फंक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी भी शरीक हुए। पीएम यहां रात करीब 8:30 बजे पहुंचे और 2 घंटे 40 मिनट रुके। उन्होंने डिनर भी किया। अनंत-राधिका ने उनके पैर छुए।
इसके अलावा अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, सलमान खान, शाहरुख खान, सानिया मिर्जा, जसप्रीत बुमराह, महेंद्र सिंह धोनी, एकनाथ शिंदे, चंद्रबाबू नायडू, शरद पवार, देवेंद्र फडणवीस और पवन कल्याण समेत कई सेलिब्रिटी, स्पोर्ट्स पर्सन और नेताओं ने इस सेरेमनी में शिरकत की।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी, स्वामी रामभद्राचार्य, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और योग गुरु रामदेव सहित संत समाज, योग और अध्यात्म से जुड़े कई गणमान्य भी इस आशीर्वाद समारोह में मौजूद रहे।

पीएम ने अनंत-राधिका को आशीर्वाद दिया।
मोदी की मौजूदगी में मुकेश अंबानी ने अनंत-राधिका को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा, ‘अनंत और राधिका सात जन्म के साथी बन गए हैं।’
आकाश-ईशा PM मोदी से मिले, साथ बैठे नजर आए।
कार्यक्रम में सिंगर शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल ने भजन गाए।
सेरेमनी में सोनू निगम ने भी मधुर आवाज में भजन गाए।
देश-विदेश के राजनेताओं ने भी शादी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई…

आंध्र CM चंद्रबाबू नायडू, अनंत-राधिका से मिले और उन्हें आशीर्वाद भी दिया।
पूर्व ब्रिटिश पीएम टोनी ब्लेयर ने भी शिरकत की।
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने भी इस सेरेमनी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी पहुंचे।
संत समाज, योग और अध्यात्म से जुड़े कई गणमान्य जन भी नजर आए…

स्वामी रामभद्राचार्य ने बिग बी को गले लगाते हुए आशीर्वाद दिया।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंदजी ने अंबानी परिवार को आशीर्वाद दिया।
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज से मुलाकात की।
अनंत अंबानी ने स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज से आशीर्वाद लिया।
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री भी अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे।
योग गुरु बाबा रामदेव भी पहुंचे।
योग गुरु बाबा रामदेव भी पहुंचे।

फिल्मी दुनिया से इन नामचीन हस्तियों ने की शिरकत…
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, दामाद निखिल नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ पहुंचे।
रजनीकांत अमिताभ बच्चन के पैर छूने के लिए झुके तो महानायक ने उन्हें गले लगा लिया।
शाहरुख खान भी पत्नी गौरी और बेटी सुहाना संग फंक्शन में पहुंचे। इस दौरान शाहरुख को ब्लू पठानी सूट में देखा गया।
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वे ब्लू सूट में नजर आए।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 752

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *