न्यूज़

पीएम मोदी ने सौर ऊर्जा के कुशल उपयोग के लिए गोवा सोलर रूफटॉप पोर्टल की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि गोवा सोलर रूफटॉप पोर्टल सौर ऊर्जा के कुशल उपयोग और सतत विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक उत्कृष्ट पहल है। सोलर रूफटॉप ऑनलाइन पोर्टल goasolar.in को गोवा ऊर्जा विकास एजेंसी (जीईडीए) द्वारा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग एवं विद्युत विभाग के सहयोग से विकसित किया गया है।

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के एक ट्वीट की श्रृंखला के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“सौर ऊर्जा के कुशल उपयोग और सतत विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक उत्कृष्ट पहल”

Related Posts

1 of 889

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *