न्यूज़

2 दिवसीय दौरे पर दक्षिण भारत को करोड़ों की सौगात देंगे पीएम मोदी

गुजरात और हिमाचल चुनाव को लेकर पीएम मोदी की रैली यहां तो हो ही रही है। साथ ही अब पीएम मोदी ने दक्षिण भारत के राज्यों में भी दौरा करने का प्लान बनाया है। जिससे इन राज्यों में विकास की बहार बह सके और राज्यों को परियोजनाओं की सौगात मिल सके। जिससे आने वाले समय में जब यहां विधानसभा  चुनाव हों तो इसका फायदा बीजेपी को मिल सके।

पीएम मोदी शुक्रवार से दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। जहां वे कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का दौरा करेंगे। सुत्रों का कहना है कि पीएम मोदी इन चारों राज्यों को लगभग 25 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि बीजेपी लंबे समय से दक्षिण भारत के इन राज्यों में सियासी विस्तार की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली है।


पीएमओ के अनुसार, PM बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन करेंगे, जिसे लगभग 5000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। ये टर्मिनल इस हवाई अड्डे की यात्री क्षमता को लगभग 2.5 करोड़ की मौजूदा क्षमता से दोगुना करके 5-6 करोड़ यात्री प्रति वर्ष कर देगा। 

पीएमओ की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, पीएम मोदी बेंगलुरु के क्रांतिवीर संगोली रायन्ना (केएसआर) रेलवे स्टेशन पर चेन्नई-मैसुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और केएसआर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव काशी यात्रा ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

इसी के साथ पीएम मोदी बेंगलुरु में 98 टन कांस्य और 120 टन स्टील से तैयार श्री नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 मीटर ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

PMO के अनुसार आंध्र प्रदेश में तकरीबन 10,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

वे 6-लेन के ग्रीनफील्ड रायपुर-विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे के आंध्र प्रदेश खंड की आधारशिला रखेंगे। इसे 3750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा। साथ ही ओएनजीसी की यू-फील्ड ऑनशोर डीप वाटर ब्लॉक परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसे 2900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है।

ये इस परियोजना की सबसे गहरी गैस खोज है जहां लगभग 3 मिलियन मीट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रति दिन (एमएमएससीएमडी) की गैस उत्पादन क्षमता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, इस दौरान करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी जाएगी।

साथ ही पीएम विशाखापट्टनम फिशिंग हार्बर के आधुनिकीकरण और उन्नयन की आधारशिला भी रखेंगे। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 150 करोड़ रुपये है।

PMO के अनुसार तेलंगाना में प्रधानमंत्री मोदी रामागुंडम में 9500 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वे रामागुंडम में उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। रामागुंडम परियोजना की आधारशिला भी 7 अगस्त 2016 को प्रधानमंत्री ने ही रखी थी।

इसके अलावा पीएम भद्राचलम रोड-सत्तुपल्ली रेल लाइन राष्ट्र को समर्पित करेंगे जिसे लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके साथ ही वे 2200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।


प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि पीएम मोदी तमिलनाडु के गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। दीक्षांत समारोह में 2018-19 और 2019-20 बैच के 2300 से अधिक छात्र डिग्री प्राप्त करेंगे।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *