पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

पूरा देश दीपावली का त्योहार पूरे धूम-धाम से मना रहा है। हर ओर खुशियां ही खुशियां है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकानमाएं दी है। उन्होंने ईश्वर से ये कामना की है कि प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

प्रधानमंत्री ने ट्वीटर पर लिखा है:

“आप सभी को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। दीपावली का संबंध प्रकाश और आभा से है। यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में खुशी और कल्याण की भावना को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि अपने परिजनों और दोस्तों के साथ यह आपकी एक शानदार दीपावली होगी।”