न्यूज़भारत

अब तीन महीने नहीं होगी मन की बात, देशवासियों से बोले पीएम- देश की उपलब्धियां नहीं रुकेंगी

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 110वें एपिसोड में नारी-शक्ति के योगदान को नमन किया। पीएम ने कहा कि महाकवि भारतियार जी ने कहा है कि विश्व तभी समृद्ध होगा, जब महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे। आज भारत की नारी-शक्ति हर क्षेत्र में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने आज के एपिसोड में ड्रोन दीदी से बात की। पीएम ने कहा कि कुछ साल पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में, गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी! लेकिन आज ये संभव हो रहा है। आज तो गांव-गांव में ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा हो रही है, हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी ये चल पड़ा है। हर कोई इनके विषय में चर्चा कर रहा है।

पीएम के भाषण की 5 बड़ी बातें

1. नारी शक्ति पर: आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें देश की नारी शक्ति पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र, जहां महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो है- प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता। केमिकल से हमारी धरती मां को जो कष्ट हो रहा है, जो पीड़ा हो रही है, जो दर्द हो रहा है- हमारी धरती मां को बचाने में देश की मातृ शक्ति बड़ी भूमिका निभा रही है।

2. खेती में पानी समितियों की भूमिका पर: देश के कोने-कोने में महिलाएं अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं। आज अगर देश में ‘जल जीवन मिशन’ के तहत इतना काम हो रहा है तो इसके पीछे पानी समितियों की बहुत बड़ी भूमिका है। इस पानी समिति का नेतृत्व महिलाओं के ही पास है। इसके अलावा भी बहनें बेटियां, जल संरक्षण के लिए चौतरफा प्रयास कर रही हैं।

3. डिजिटल इनोवेशन पर: क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि डिजिटल गैजेट्स की मदद से अब वन्य जीवों के साथ तालमेल बिठाने में भी मदद मिल रही है। कुछ दिन बाद, 3 मार्च को ‘विश्व वन्य जीव दिवस’ है। इस दिन को वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे की थीम डिजिटल इनोवेशन को सर्वोपरि रखा गया है।
बीते साल अप्रैल में पीएम मोदी कर्नाटक सीमा से लगे मुदुमलई नेशनल पार्क में थेप्पाकडु एलिफेंट पार्क पहुंचे थे। यहां उन्होंने हाथियों को गन्ने खिलाए।
बीते साल अप्रैल में पीएम मोदी कर्नाटक सीमा से लगे मुदुमलई नेशनल पार्क में थेप्पाकडु एलिफेंट पार्क पहुंचे थे। यहां उन्होंने हाथियों को गन्ने खिलाए।

4. सोशल मीडिया कंटेंट पर: भारत के हमारे युवा-साथी कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में कमाल कर रहे है। चाहे कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हो, आपको अलग-अलग विषयों पर अलग-अलग कंटेंट शेयर करते हमारे युवा साथी मिल ही जाएंगे। टूरिज्म हो, सोशल कॉज, पब्लिक पार्टिसिपेशन हो या फिर प्रेरक जीवन यात्रा, इनसे जुड़े तरह-तरह के कंटेंट सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।

5. फर्स्ट टाइम वोटर्स से: मुझे इस बात की खुशी है कि कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग ने एक और अभियान की शुरुआत की है- ‘मेरा पहला वोट- देश के लिए’। इसके जरिए विशेष रूप से फर्स्ट टाइम वोटर्स से अधिक-से-अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया गया है। मैं भी फर्स्ट टाइम वोटर्स से आग्रह करूंगा कि वे रिकॉर्ड संख्या में वोट करें। 18 का होने के बाद आपको 18वीं लोकसभा के लिए सदस्य चुनने का मौका मिल रहा है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *