न्यूज़भारत

कल मिलेगी नागौर को करोड़ों की सौगात, स्टेशन को मिलेगी नए स्टेशन की सौगात; बनेंगे 12 करोड़ के 8 रेलवे अंडर ब्रिज

उमाकांत त्रिपाठी। बीकानेर से मेड़ता सेक्शन के बीच नागौर जिले में रेलवे की ओर से 8 रेलवे अंडर ब्रिज बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26फरवरी को वर्चुअली इन सभी आरयूबी का शिलान्यास करेंगे। बीकानेर से मेड़ता सेक्शन में 13 रेलवे अंडर ब्रिज व 1 रेलवे ओवर ब्रिज स्वीकृत है। इनमें से 8 अंडरपास नागौर जिले में बनेंगे। एक अंडरपास के निर्माण में करीब 1.5करोड़ रूपए की अनुमानित लागत आएगी। फिलहाल इन सभी जगह पर रेलवे फाटक बने हुए हैं। ट्रेन के आवागमन के समय ये फाटक बंद होने की वजह से आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी आपात स्थिति होने पर काफी परेशानी हो जाती है।

बनाया जाएगा आरओबी
इनके अलावा इस सेक्शन में 5 आरयूबी और 1 आरओबी बीकानेर जिले में बनेगा। एकमात्र प्रस्तावित आरओबी बीकानेर में नोखा शहर से नवली गेट के बीच बनेगा। इन सभी की सोमवार को पीएम मोदी आधारशिला रखेंगे। शिलान्यास के इस मौके पर इन सभी 13आरयूबी और 1 आरओबी पर करीब 16हजार लोगों की मौजूदगी का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही नागौर रेलवे स्टेशन का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है। नागौर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के माध्यम से करीब 17करोड़ रूपए की लागत से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके तहत एक प्रतीक्षालय, एक डोरमेट्री, विशिष्ट अतिथि कक्ष, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, रेलवे पुलिस चौकी, 4 शौचालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा 4 रिटायरिंग रुम बनेंगे, जिनमें निजी बुकिंग करवाई जा सकेगी। ये सभी वातानुकूलित होंगे। साथ ही 1 नंबर प्लेटफॉर्म का भी सौंदर्य बढ़ाया जा रहा है।

विशेष पत्थरों का किया जा रहा उपयोग
नागौर स्टेशन के पुनर्निर्माण में विशेष पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है। पूरे उत्तरी पश्चिमी राजस्थान में इस पत्थर को भवनों की खूबसूरती के लिए इस्तेमाल किया जाता है। रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ भी पत्थरों की दीवार बनाई जा रही है ताकि आवारा जानवर रेलवे ट्रैक पर ना आ सकें। रेलवे की ओर से सुरक्षित और सुंदर रेलवे वातावरण तैयार किया जा रहा है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *