न्यूज़भारतमनोरंजनराजनीति

राज कपूर की 100वीं जयंती: पीएम मोदी ने दी शोमैन को श्रद्धांजलि, जानें तारीफ में क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी।हिंदी सिनेमा में शोमैन के नाम से मशहूर दिवंगत अभिनेता, निर्देशक और निर्माता राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही है। सिनेमा के इस दिग्गज अभिनेता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल के जरिए श्रद्धांजलि दी और उन्हें हिंदी सिनेमा का सबसे बेहतरीन अभिनेता बताया है। राज कपूर की प्रतिभा को याद करते हुए, पीएम मोदी ने उनकी खूब तारीफ की है। उन्होंने ये भी कहा कि- भारतीय सिनेमा को दुनिया भर में खास पहचान दिलाने में राज कपूर का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

मोदी ने राज कपूर को बताया राजदूत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘आज, हम एक दूरदर्शी फिल्म निर्माता, अभिनेता और पहले शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती मना रहे हैं! उनकी प्रतिभा पीढ़ी दर पीढ़ी ऐसे ही बढ़ती रहेगी… उन्होंने भारतीय और वैश्विक सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी है। वह अपने कई मशहूर किरदारों की वजह से आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। राज कपूर केवल फिल्ममेकर नहीं थे, वे एक राजदूत की भूमिका में भी थे।

राज कपूर की फिल्मों का हर म्यूजिक आज भी बहुत पॉपुलर है-पीएम
आगे पीएम मोदी ने कहा,कि- आज के फिल्म मेकर्स उनसे और उनकी फिल्मों से बहुत कुछ सीख सकते हैं जो आने वाली कई पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। मैं एक बार फिर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और क्रिएटिव वर्ल्ड में उनके योगदान की सराहना करता हूं।पीएम मोदी ने अपने एक और पोस्ट में आगे लिखा, ‘राज कपूर की फिल्मों के आइकॉनिक किरदार और यादगार मेलोडीज दुनिया भर के दर्शकों के बीच हमेशा फेमस रहने वाले हैं। उनकी फिल्मों का हर म्यूजिक आज भी बहुत पॉपुलर है।

कपूर परिवार ने पीएम मोदी से की मुलाकात
पिछले हफ्ते की शुरुआत में, करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर और नीतू कपूर सहित कपूर परिवार ने नई दिल्ली में अपने घर पर माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज कपूर की 100वीं जयंती मनाने के लिए एक विशेष निमंत्रण दिया था। बता दें कि इस खास मौके पर राज कपूर की कुछ बेहद ही खास फिल्में भी रिलीज होने वाली है।

What's your reaction?

Related Posts

10 करोड़ की रिश्वत लेने वाला कलेक्टर, पत्नी भी है IAS अफसर, जानें कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी.?

उमाकांत त्रिपाठी।भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक…

टीआई का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली एमपी की ASI की कहानी सुन चौंक जाएंगी, अब गंवाई नौकरी

उमाकांत त्रिपाठी।साल 2022 में इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर घटी एक सनसनीखेज…

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

भतीजे के साथ पूजा ने किया सेक्स फिर, मेले के बहाने ऐसे किया पति का मर्डर, वारदात की कहानी से मचा हड़कंप

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…

पति से छिपकर बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची शादीशुदा गर्लफ्रेंड, दोनों के बीच बने संबंध, फिर आशिक ने…!

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के निवाड़ी की रहने वाली रोहणी और रतिराम एक दूसरे से…

1 of 477

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *