न्यूज़भारत

हरियाणा में पीएम मोदी ने साधा इंडिया गठबंधन पर निशाना बोले- हमारी सरकार के विकास से हराम हुई घमंडिया गठबंधन की नींद

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा का दौरा किया। इस दौरान वो गुरुग्राम पहुंचे और द्वारका एक्सप्रेसवे समेत 112 प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने रोड शो निकालते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण भी किया। पीएम के इस दौरे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा सीएम मनोहर लाल भी मौजूद थे

पीएम के भाषण की बड़ी बातें
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के इस विकास में अगर सबसे ज्यादा किसी को दिक्कत है तो वह कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन को। उनकी नींद हराम हो गई है। देश कहां से कहा पहुंच गया, लेकिन कांग्रेस और उनके दोस्तों का चश्मा नहीं बदला। उनके चश्मे का नंबर अभी भी वही है ऑल नेगेटिव।

ये तो वो लोग हैं जो केवल चुनावी सरकार चलाते थे। इन्होंने 2006 में 1000 करोड़ किलोमीटर का एक्सप्रेस वे बनाने की घोषणा की थी, लेकिन वह घोंसले में घुस गए, लेकिन इसको हमने 2018 में पूरा किया। पीएम ने कहा कि मेरा सपना है कि 2047 तक देश विकसित होना चाहिए।

पीएम ने कहा कि विकास के इस उत्सव के लिए आइए मेरे साथ अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट चालू कीजिए। चारों तरफ जिन-जिन के पास मोबाइल है, ये विकास का उत्सव है। विकास का संकल्प है। मेहनत करने का संकल्प है। मेरे साथ बोलिए भारत माता की जय।

कांग्रेस ने 60 दशक में जो गड्‌ढे खोदे थे वह तेजी से भरे जा रहे हैं। ये मोदी की गारंटी है। साथियो आप सभी को इस विकास के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मेरा सपना है कि 2047 तक देश विकसित होना चाहिए। हमारा हरियाणा विकसित होना चाहिए। हिंदुस्तान का कोना-कोना विकसित होना चाहिए।

पीएम ने कहा कि आज हम देश में 9 हजार किलोमीटर हाईस्पीड कॉरिडोर बनाने पर फोकस कर रहे हैं। इसमें से 4 हजार किलोमीटर कॉरिडोर बनकर तैयार हो चुका है। आज 21 शहरों में मेट्रो की सुविधा है। इन कामों के पीछे लंबी प्लानिंग लगती है। ये काम विकास के विजन से होते हैं। ये काम तब होते हैं जब नीयत सही होती है। अगले पांच वर्षों में विकास की ये गति और कई गुना तेज होगी।

ये तो वो लोग हैं जो केवल चुनावी सरकार चलाते थे। इन्होंने 2006 में 1000 करोड़ किलोमीटर का एक्सप्रेस वे बनाने की घोषणा की थी, लेकिन वह घोंसलों में घुस गए। इसको हमने 2018 में पूरा किया। कई प्रोजेक्ट 20 सालों से लटके हुए थे, जिसको हमने पूरा किया। आज हमारी सरकार जिस काम का शिलान्यास करती है उसे समय पर पूरा करने में उतनी ही मेहनत करती है। तब हम यह नहीं देखते हैं कि चुनाव है या नहीं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *