न्यूज़भारत

नाम बदलने की रिवायत में उतरी हरियाणा सरकार, बदला जाएगा हिसार का नाम; मनोहर के मंत्री बोले- हिसार अरबी शब्द, ये होगा नया नाम

उमाकांत त्रिपाठी। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार भी अब उत्तरप्रदेश सरकार के नक्शेकदम पर चलती दिख रही है। मनोहर सरकार के मंत्री कमल गुप्ता का हिसार को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने कहा कि हिसार अरबी शब्द है, जिसका मतलब किला होता है यानी फिरोजा का किला। हमे ऐसी क्या जरूरत है कि उनके नाम पर शहर का नाम रखा जाए।

ये होगा नया नाम
शहरी निकाय मंत्री ने कहा कि आज से 5 हजार वर्ष पहले महाराजा अग्रसेन की राजधानी अग्रोहा होती थी। जिन्होंने महाभारत का युद्ध पांडवों की तरफ से लड़ा था। उस समय यह राजधानी बनाई थी, जो विशाल क्षेत्र में फैली हुई थी। उस समय में महाराजा अग्रसेन की राजधानी अग्रोदक होती थी तो हिसार उसका हिस्सा था। ऐसे में हिसार का नाम अग्रोदक होना चाहिए।

शुरू हुआ खुदाई का काम
बता दें कि हिसार के अग्रोहा पुरातात्विक स्थल पर खुदाई का कार्य आज से शुरू हो गया। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने अग्रोहा पुरातात्विक स्थल पर ग्राउंड पेनीट्रेटिंग रडार (जीपीआर) सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने हिसार का नाम बदलने को लेकर बयान दिया।

मंत्री ने दिए कई उदाहरण
डा. कमल गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में हमने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज, कलकत्ता का नाम कोलकता, मद्रास का नाम चेन्नई कर दिया। इसके अलावा और भी बहुत सारे नाम बदले हैं। वही हरियाणा में भी कई गांवों के नाम बदले है। ऐसे मे हिसार का नाम भी अग्रोदक होना चाहिए।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 785

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *