न्यूज़राजनीति

प्रधानमंत्री रानिल ने दिया इस्तीफा, सर्वदलीय सरकार का हो सकता है गठन

श्रीलंका में उभरी आर्थिक संकट के बीच अब प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों के कब्ज़े के बाद सर्वदलीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री के इस्तीफ़े के बाद अब कैबिनेट के मंत्रियों ने भी इस्तीफ़ा देना शुरू कर दिया है। आशंका यह जताई जा रही है कि अब सर्वदलीय सरकार का गठन किया जाएगा। बता दें, पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।

आज दोपहर में विरोध रैली में शामिल प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन को घेर लिया था। जिसके बाद राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे आवास छोड़ कर भाग खड़े हुए। इस दौरान सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगहों पर भिड़ंत भी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति नेवी के जहाज से अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। हालांकि वो कहाँ गए है, इसकी सटीक जानकारी किसी के पास नहीं हैं। वहीं अबतक गोटबोया राजपक्षे के इस्तीफ़े पर संशय बना हुआ है। प्रदर्शकारियों के द्वारा लगातार गोटबोया के इस्तीफे की माँग की जा रही है। वहीं देश में बढ़ते विरोध प्रदर्शन को देखते हुए 15 जुलाई तक स्कूल को बंद कर दिया गया है।

बता दें, श्रीलंका की अर्थव्यवस्था तबाह हो गई है। सरकार के अप्रत्याशित फैसलों और राजपक्षे परिवार के द्वारा किये गए भ्रष्टाचार के कारण श्रीलंका के लोग इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे 10 मई को लगातार हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए अपने परिवार के साथ देश छोड़ कर भाग चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने उनके पुश्तेनी घर को भी आग के हवाले कर दिया था। वहीं सत्ताधारी पार्टी के सांसद ने भी कुछ दिनों पहले अपने आप को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 750

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *