क्रिकेटखेलकूदन्यूज़

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में 49 रनों से दी शिकस्त, रोहित की कप्तानी में लगातार 7वीं अंतर्राष्ट्रीय सीरीज़ जीती

भारत ने बर्मिंघम के एजबैस्टन में दूसरे टी20I में इंग्लैंड को 49 रनों से हराकर 3 मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली।

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 171 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 121 रनों के स्कोर पर सिमट गई।

इसी के साथ भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 19वां मैच जीता और लगातार 7वीं सीरीज़ जीती।

भारत ने इंग्लैंड में लगातार चौथी टी-20 सीरीज में जीत हासिल की। इससे पहले उसने 2021 में 3-2, 2018 में 2-1 और 2017 में 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया था। तीसरा टी20I मैच कल नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मालन, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम कुरेन, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, रिचर्ड ग्लीसन, मैथ्यू पार्किंसन।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 899

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *