न्यूज़भारतमनोरंजन

सलमान के साथ गाने में दिखने की सजा: पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर फायरिंग, शूटर ने घर के बाहर चलाई गोलियां

खबर इंडिया की। कनाडा में पंजाब के फेमस सिंगर अमृतपाल सिंह ढिल्लों उर्फ एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग की गई। घटना रविवार रात की है। खबर और इसके वीडियो अब सामने आए हैं।

एपी ढिल्लों ​​​​​​का घर वैंकूवर इलाके में है। वायरल वीडियो के अनुसार एक शूटर ने गेट के बाहर से 11 गोलियां चलाईं। उसने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली है।

अलर्ट हुई एजेंसी
9 अगस्त को सिंगर एपी ढिल्लों का बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ गाना ‘ओल्ड मनी’ रिलीज हुआ था। फायरिंग को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना के बाद भारतीय और कनाडाई एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, वारदात को कनाडा में बैठे लॉरेंस गैंग के हैंडलर गोल्डी बराड़ ने खुद ऑपरेट किया। इससे पहले कनाडा में गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके की हत्या करने भी खुद गोल्डी बराड़ गया था। अभी तक की जांच में ये पता चला है कि सिंगर के घर फायरिंग के वक्त गोल्डी गाड़ी में बैठा हुआ था।

बड़ी फीलिंग ले रहा था- गोदरा
सिंगर के घर पर फायरिंग करने के बाद लॉरेंस गैंग के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। जिसमें लिखा, ‘राम राम जी सभी भाइयों को। 1 सितंबर की रात कनाडा में दो जगह पर फायरिंग हुई है। एक विक्टोरिया आइलैंड और वुडब्रिज टोरंटो में। दोनों वारदातों की जिम्मेदारी मैं रोहित गोदारा (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) लेता हूं।’ रोहित गोदारा पर 35 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा केस राजस्थान में है। गोदारा के खिलाफ राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में केस दर्ज हैं। रोहित लॉरेंस गैंग को हर तरह के हथियार मुहैया करवाने की एक अहम कड़ी है। यह बात एजेंसियों और पंजाब पुलिस की जांच में भी सामने आ चुकी है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 887

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *