क्रिकेटन्यूज़भारत

पेरिस पैरालिंपिक में नितेश कुमार ने रचा इतिहास, बैडमिंटन में जीता गोल्ड, मोदी बोले, ऐसे ही खेलना जारी रखो

उमाकांत त्रिपाठी। पेरिस पैरालिंपिक में भारत ने दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। बैडमिंटन मेंस सिंगल्स की SL3 कैटेगरी में नितेश कुमार ने फाइनल जीता। उन्होंने ग्रेट ब्रिटेन के डैनियल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से हराया। उनसे पहले डिस्कस थ्रो में योगेश कथुनिया ने आज सिल्वर मेडल जीता था। भारत को पैरालिंपिक गेम्स में शूटर अवनि लेखरा ने पहला गोल्ड मेडल दिलाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने 2 दिन बाद आज सोमवार को उनसे फोन पर बात कर बधाई दी।

बैडमिंटन की SL3 कैटेगरी के इंडिविजुअल इवेंट में नितेश कुमार ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने ग्रेट ब्रिटेन के डैनियल बेथेल के खिलाफ 3 गेम तक चले मुकाबले को जीता। नितेश ने पहला गेम 21-14 से जीता, दूसरा गेम बेथेल 18-21 से जीत गए।

अब तक 10 मेडल जीत चुके हैं हम
पैरालिंपिक में भारत अब तक 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज जीत चुका है। आज भारत बैडमिंटन, एथलेटिक्स, शूटिंग और आर्चरी में भी मेडल जीत सकता है। पैरा बैडमिंटन मिक्स्ड SH-6 इवेंट में भारत की नित्या श्री सिवान और शिवराजन सोलाईमलाई ब्रॉन्ज मेडल मैच हार गए। उन्हें इंडोनेशिया के सुभान और मर्लिना ने 21-17, 21-12 से हरा दिया। अब सिंगल्स में नित्या श्री सिवान इंडोनेशिया की रीना मर्लिना से ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगी।

पीएम मोदी ने की अवनि से बात
पीएम मोदी ने अवनि से फोन पर कहा, “बहुत-बहुत बधाई अवनि। कैसा लग रहा है आपको।” अवनि बोलीं, “काफी अच्छा लग रहा है सर। दूसरी बार पैरालिंपिक्स में आई हूं, थोड़ी नर्वस थीं, लेकिन आपने कहा था कि उम्मीदों का बोझ मत ले कर जाना, इसलिए वैसा ही खेली।” मोदी ने आगे कहा, “अवनि आप लगातार बहुत अच्छा कर रही हो। मेरी ओर से बहुत बधाई है, आप पूरी मेहनत करो और बेहतर करो।” आज गोल्ड जीतने वाले नितेश SL3 कैटेगरी में खेलते हैं। इस कैटेगरी में वे एथलीट्स आते हैं, जिन्हें चलने में दिक्कत होती है। यानी जिनके एक या दोनों पैर सामान्य नहीं होते।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 755

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *