न्यूज़भारत

राजू श्रीवास्तव का नई तकनीक से हुआ पोस्टमार्टम;’वर्चुअल ऑटॉप्सी’ का हुआ इस्तेमाल

एम्स के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने ‘एएनआई’ को बताया है, “कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का पोस्टमॉर्टम नई तकनीक ‘वर्चुअल ऑटॉप्सी’ से किया गया है।”

उन्होंने कहा, “इसमें किसी तरह की चीर-फाड़ नहीं होती…पूरी प्रक्रिया में 15-20 मिनट का समय लगा…जिसके बाद शव…परिवार को सौंप दिया गया।”

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार को निधन हो गया है। वे 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट के बाद से एम्स में भर्ती थे।

राजू श्रीवास्तव 58 साल के थे। उन्हें उस समय कार्डियक अरेस्ट आया था, जब वो दिल्ली के एक जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार कल सुबह 9.30 बजे दिल्ली में किया जाएगा।

Related Posts

1 of 889

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *