न्यूज़भारत

अपनी बेस्ट पारी खेलने से पहले तीन दिन तक बिस्तर पर थे रियान पराग, पेनकिलर लेकर बने राजस्थान की जीत के हीरो

खबर टीम इंडिया की। इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच को राजस्थान रॉयल्स ने 12 रन से जीत लिया। इस मैच के जीत के हीरो रियान पराग रहे। उन्होंने 45 गेंदों में 7 चौकों ओर 6 छक्कों की मदद से 45 गेंदों पर 84 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

क्या बोले रियान पराग
पराग ने अवॉर्ड लेने के बाद खुलासा किया कि पिछले तीन दिनों से वह बिस्तर में थे और पेन किलर खा रहे थे। हालांकि, उन्होंने पेन किलर लेने की वजह नहीं बताई। पराग ने मैच के बाद कहा, ‘इमोशन्स अब काबू में हैं, मां यहां हैं, उन्होंने पिछले 3-4 सालों में मेरा संघर्ष देखा है। मुझे पता है कि मेरी अपने बारे में क्या राय है। चाहे मैं 0 पर आउट हो जाऊं या नॉट आउट रहूं, यह नहीं बदलेगा। मेरा डोमेस्टिक सीजन काफी शानदार रहा था और इससे मदद मिलती है।’

ऐसे खेली बेस्ट पारी
पराग ने आखिरी ओवर में 25 रन बटोरे। यह ओवर राजस्थान रॉयल्स के लिए गेम चेंजिंग रहा। एनरिक नॉर्त्या के इस ओवर में पराग ने पहली गेंद पर चौका जड़ा। दूसरी गेंद को भी चार रन के लिए बाउंड्री के बाहर भेजा। तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। चौथी गेंद पर फिर एक बार चौका जड़ा। पांचवीं गेंद पर इस ओवर का दूसरा छक्का जड़ा और आखिरी गेंद पर एक रन लिया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स को 185 रन का टारगेट दिया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना पाई। इस तरह राजस्थान ने इस मैच को 12 रन से जीत लिया।

 

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *