न्यूज़भारतमनोरंजन

Dunki Review: सॉलिड कहानी कहती है शाहरुख की डंकी, 4 स्टार रेटिंग मिलने से ब्लॉकबस्टर हो सकती है फिल्म

खबर टीम इंडिया की। शाहरुख खान की फिल्म डंकी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं। शाहरुख खान की साल 2023 की मचअवेटेड फिल्म डंकी का रिव्यू आ गया है। ये दिन एक्टर के फैंस के लिए किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं है। डंकी के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए फैंस दीवाने नजर आए। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म लोगों को पसंद आ रही है। मूवी के फर्स्ट रिव्यूज अच्छे हैं. फैंस का मानना है एक्टर की ये फिल्म भी सुपरहिट जाएगी।

सोशल मीडिया रिव्यू क्या कहता है

इस फिल्म को शिद्दत से देखने पहुंचे लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू दे दिया है और उन्होंने बताया है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर है या डिजास्टर। कुछ लोगों ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर भी बताया है। वहीं तारीफ करते हुए फिल्म को 5 स्टार दिए हैं. गौरतलब है कि 22 दिसंबर को प्रभास की सालार रिलीज होने को तैयार है, जो एडवांस बुकिंग में पहले ही डंकी को पीछे छोड़ चुकी है।

क्या है फिल्म की कहानी

राजकुमार हिरानी की फिल्म में एक बार फिर कोई व्हीलचेयर से भागा है और जैसी उम्मीद थी, ‘डंकी’ की इमोशनल जर्नी सेटअप हो चुकी है। फर्स्ट हाफ को कैरेक्टर्स की कहानी सेट करने में पूरी तरह यूज किया गया है। फिल्म के इस हिस्से में कॉमेडी वाला हिस्सा ज्यादा है। कुछ जोक्स लैंड होते हैं, कुछ बहुत रूटीन लगते हैं। लेकिन लंदन जाने के लिए किरदारों के पास अपनी बड़ी वजहें हैं। तापसी पन्नू, अनिल ग्रोवर, विक्रम कोचर, बोमन ईरानी फुल फॉर्म में हैं। ‘डंकी’ में शाहरुख खान की परफॉर्मेंस सॉलिड नजर आ रही है, लेकिन उनके बोलने का लहजा थोड़ा सा अटपटा लगता है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 847

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *