न्यूज़भारत

कड़ी सुरक्षा के बीच सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार, हजारों की भीड़ ने नम आंखों से दी विदाई

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का उनके पैतृक गांव जवाहरके में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। हजारों की संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। मूसेवाला के शव का आज ही पोस्टमॉर्टम किया गया था। लगभग दो दर्जन गोलियों ने उनके शरीर को छलनी कर दिया था। मूसेवाला ने इस साल पंजाब में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। रविवार की शाम उनकी हत्या कर दी गई थी।

खास ट्रैक्टर से निकली अंतिम यात्रा
सिंगर सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके पसंदीदा 5911 ट्रैक्टर से निकाली गई। इसे फूल माला से सजाया गया था। मूसेवाला की कई सोशल मीडिया पोस्ट और गांव में यह ट्रैक्टर दिखायी देता था। इसके अलावा उनके इस ट्रैक्टर पर एक स्टील की एके 47 भी बनाकर रखी गई थी। उन्हें बंदूकों का सौख था।

बदलनी पड़ी अंतिम संस्कार की जगह
सिद्धू मूसेवाला को अंतिम विदाई देने के लिए हज़ारो की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिस वजह से उनके अंतिम संस्कार के स्थान में भी बदलाव किया गया था। सिद्धू के पिता ने अपने सिर से पगड़ी उतारकर दुख जताते हुए वहां पहुंचे लोगों का शुक्रिया अदा किया।

‘वसदा रह सिद्धू’
सिद्धू के माता-पिता ने रोते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी। सिद्धू अपने गानों में अकसर मूछों पर ताव देते नजर आते थे। इसलिए अंतिम यात्रा से पहले उनके पिता ने भी सिद्धू के मूछों पर ताव दिया। अंतिम यात्रा वाले वाहन में लिखा हुआ था, जिउंदा-वसदा रह। उसपर मूंछों पर ताव देने वाला फोटो भी लगा हुआ था।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 862

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *