Today Horoscope : दैनिक राशिफल 07 सितंबर (Wednesday)

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 07 सितंबर (Wednesday)
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : आज के दिन मेष राशि वालों की किसी से भी कर्ज ना लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने मित्रों का साथ मिलेगा।
  2. वृषभ: रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आज का दिन भाग-दौड़ भरा रहेगा। आज आपकी निर्णय क्षमता का लाभ मिल सकता है।
  3. मिथुन: फिजूलखर्ची से बचें। यदि किसी रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक कोई आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
  4. कर्क: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
  5. सिंह: सूर्य का इस भाव में गोचर आज पॉलिटिक्स में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।
  6. कन्या: द्वादश भाव में सूर्य तथा पंचम में शनि- चन्द्रमा शिक्षा के लिए शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। मंगल का गोचर पारिवारिक तनाव ला सकता है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। अन्न दान करते रहें। नारंगी व हर रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।
  7. तुला: आज के दिन आप पूरे आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण किसी भी कार्य को पूरे मेहनत से करेंगे और उसमें सफलता भी अवश्य हासिल करेंगे। आपका मन कुछ खर्चे को लेकर परेशान रहेगा लेकिन वह व्यर्थ होगा। आपको मजबूरी में कुछ खर्च करना पड़ेगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी वाद विवाद की स्थिति में क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा,नहीं तो कोई परेशानी हो सकती है।
  8. वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
  9. धनु: आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी कुछ समस्याओं के कारण उलझनें बनी रहेंगी,जिसके कारण आप किसी एक मुद्दे पर नहीं पहुंच पाएंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं,उनकी अपने अधिकारियों से अनबन हो सकती है,जिसके कारण वह उनसे नाराज रहेंगे।
  10. मकर: मन में शान्ति एवं प्रसन्नता तो रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं।
  11. कुंभ: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति के लिए परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। सुस्वादु खानपान में बढ़ोतरी होगी। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित सफलता के योग बन रहे हैं। संबंधों में निकटता आएगी।
  12. मीन: आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। धन की प्राप्ति भी हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि भी होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से भेंट होगी।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)