Today Horoscope : दैनिक राशिफल 12 मई ( Thursday)

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 12 मई ( Thursday)
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों को अपने पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसे अवसर आएंगे जिसमे दोनों की राय तो भिन्न होगी लेकिन आपसी समझ से वह जल्दी ही सुलझ जाएगी।
  2. वृषभ: यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यदि आप किसी से मन ही मन प्रेम करते है तो आज उसमे जल्दबाजी ना दिखाएं और कुछ भी कहने से बचें। आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए इतना अच्छा नहीं है।
  3. मिथुन: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं. यदि आपने कही पैसा निवेश किया हुआ है और वहां से उचित लाभ नही मिल पा रहा है तो आज के दिन उस ओर नज़र बनाये रखे क्योंकि अच्छा लाभ मिलने के प्रबल संकेत है।
  4. कर्क: तन-मन की ताज़गी के अनुभव के साथ घर में भी आनंद का वातावरण रहेगा। मित्रों तथा स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। लाभ तथा शुभ काम को शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। कार्य कुशलता और मित्र मिलन से आप आनंदित रहेंगे। आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि से छोटी यात्रा होगी। मान-सम्मान में वृद्धि की संभावनाएं हैं. लघु यात्रा होगी।
  5. सिंह: परिवार के सदस्यों के साथ सुख-शांति में दिन व्यतीत होगा, उनका सहयोग मिलेगा। महिला मित्रों की विशेष मदद मिलेगी। दूर बसने वाले मित्रों और स्नेहीजनों के साथ संपर्क या संदेश व्यवहार आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। अपनी प्रभावकारी वाणी से अन्य लोगों का ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। निर्धारित कार्यों में कम सफलता मिलेगी।
  6. कन्या: आपकी वाणी की मधुरता नए सम्बंध विकसित करने तथा कई जगहों पर लाभ कराने में सहायक होगी। आपके विचार अधिक समृद्ध होंगे। आप व्यापार-धंधे में सफल होंगे। अच्छा लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रियजनों और मित्रों से मिलकर आनंद अनुभव होगा। उनकी तरफ से उपहार प्राप्त कर सकेंगे। वैवाहिक जीवन अधिक मधुर बनेगा।
  7. तुला: मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर भी जाना हो सकता है। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिल सकता है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
  8. वृश्चिक: मन प्रसन्न रहेगा। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का साथ मिलेगा। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा।
  9. धनु: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। आय बढ़ेगी। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।
  10. मकर: आज पैसा तो आएगा, लेकिन बचेगा नहीं। बिजनेस में कोई बड़ा निवेश ना करें तो बेहतर रहेगा और ना ही किसी को पैसा उधार दें। गंभीर बीमारियों में लापरवाही बिल्कुल ना करें। निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच करें। गुप्त संबंध उजागर होने से आपकी छवि पर विपरीत असर हो सकता है।
    उपाय- शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।
  11. कुंभ: आज कई मामलों में दोस्त आपका साथ देंगे। रुपयों पैसों के मामले में सावधान रहें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आपको कोई सौदा करते समय सावधान रहें। किसी कागज या किसी समझौते पर दस्तखत करते समय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसमें कहीं कोई गलती न हो।
    उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल का दान करें।
  12. मीन: आज आप आभूषण, खाने-पीने की वस्तुओं और सौन्दर्य प्रसाधनों पर ज्यादा खर्चा कर सकते हैं। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आय बेहतर बनी रहेगी एवं स्थायी संपत्ति से लाभ होगा। घरेलू मामलों में सफलता मिलेगी। विरोधियों से संबंध में सुधार आएगा। संतान के प्रति आपका रवैया सख्त हो सकता है।
    उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)