Today Horoscope : दैनिक राशिफल 17 अगस्त (Wednesday)

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 17 अगस्त (Wednesday)
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष: सूर्य के राशि बदलने से मेष राशि वाले लोगों की योजनाएं पूरी होंगी। फायदे वाला समय रहेगा। लेकिन लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। अनबन होने के योग बन रहे हैं। झूठे वादे करने से बचना होगा। नौकरीपेशा लोगों की योजनाएं पूरी होंगी। हर काम सावधानी से करना होगा। ऑफिस में होने वाली राजनीति से खुद को दूर रखना होगा।
  2. वृषभ: सूर्य के प्रभाव से सरकारी प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद होने की आशंका है। मानसिक तनाव और गुस्सा बढ़ सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के कामकाज में रुकावटें आने के योग बन रहे हैं।
  3. मिथुन: सरकार से फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। मेहनत बढ़ेगी लेकिन सफलता के योग हैं। लेखन या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा।
  4. कर्क: इस राशि में सूर्य दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों के लिए यह गोचर अच्छा साबित होगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। व्यापार में भी पूरा मुनाफा मिलेगा। साथ ही इन राशि वाले लोगों का किस्मत का दरवाजा खुलेगा जिससे इन्हें कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
  5. सिंह: मन अशान्त रहेगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाहन के रखरखाव पर भी खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। भाइयों के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।
  6. कन्या: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।
  7. तुला: आज का दिन काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल को बिगाड़ने का काम करेंगे। इसलिए, इस स्तर पर आपको अपने सहकर्मियों के साथ अपनी योजनाओं या अपनी महत्वाकांक्षाओं का खुलासा या चर्चा नहीं करनी चाहिए।
  8. वृश्चिक: आज आपको दोस्तों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे आप काम में कम महसूस कर सकते हैं। आज आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं।
  9. धनु: आप किसी ऐसे स्रोत से धन कमा सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले कभी सोचा भी नहीं होगा। आज किया गया निवेश काफी फायदेमंद साबित होगा, लेकिन पार्टनर के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आपकी इच्छा के विरुद्ध किए गए कार्यों के कारण क्रोध की अधिकता रहेगी। काम से डरो मत।
  10. मकर: सूर्य अष्टम व चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे। शनि इसी में वक्री हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।
  11. कुंभ: गुरु द्वितीय व चन्द्रमा इस राशि से तृतीय व्यवसाय में लाभ का योग बना रहे हैं। घर में नवीन कार्य आरंभ होंगे। चन्द्रमा व सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। सात अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।
  12. मीन: इस राशि में सूर्य छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का वर्चस्व चारों ओर फैलेगा। कार्यस्थल में आपके काम की तारीफ होगी। नौकरी में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)