गॉसिपन्यूज़भारतमनोरंजन

बिपाशा बसु ने की पहली बार गर्भवती होने की घोषणा; शेयर कीं तस्वीरें

ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ पहली बार गर्भवती होने की घोषणा की है।

43-वर्षीय बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर लिखा, “एक नया टाइम, नया फेज़…एक नई रोशनी ने हमारी ज़िंदगी में एक यूनिक शेड जोड़ दिया है…हमारा बच्चा जल्द ही हमसे जुड़कर हमारे उल्लास को बढ़ाने वाला है।”

https://www.instagram.com/p/ChT3SgaNdJF/?utm_source=ig_web_copy_link

बिपाशा और करण ने अप्रैल 2016 में शादी की थी। शादी के छह साल बाद भी दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और यही वजह है कि दोनों को आदर्श कपल भी माना जाता है। करण और बिपाशा फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते नजर आ रहे हैं।

दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद भी करते हैं। करण और बिपाशा दोनों ही पैरेंट्स बनने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

काम के मोर्चे पर, बिपाशा 2015 के बाद ऑन-स्क्रीन नहीं दिखाई दीं। 2020 में, उन्हें वेब श्रृंखला ‘डेंजरस’ में देखा गया था। वहीं करण आखिरी बार सीरियल ‘कुबूल है’ में नजर आए थे।

Related Posts

1 of 820

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *